नवीनतम अद्यतन

October 25, 2021

How to Reach Uttarakhand (कैसे पहुंचे उत्तराखंड)

कैसे पहुंचे उत्तराखंड, (How To Reach Uttarakhand)

देवभूमि, स्वर्गभूमि, तीर्थ स्थली, पर्यटन स्थली और भी बहुत सी खूबियों के लिए जाना जाता है उत्तराखंड और इन्ही खूबियों की वजह से उत्तराखंड सबको अपनी और आकर्षित करता है, उत्तराखंड मैं वर्ष भर मैं कभी भी यहाँ आ सकते है कोई ना कोई जगह वर्ष भर अपनी खूबियों की वजहों से सबका ध्यान अपनी और आकर्षित करता है जैसे की तीर्थ के रूप मैं अप्रैल मई से लेकर अक्टूबर नवम्बर मैं चार धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ) धाम तीर्थ यात्रियों के लिए और हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ आदि स्थान भक्तों की आस्था का प्रतिक है, वही साल भर मौसम मैं नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, अपनी खूबसूरती से सबका मन मोह लेती है वही पर्यटकों और साहसी लोगों, वन्यजीवि, पक्षीविज्ञानी, वनस्पति प्रेमियों के लिए जिम कार्बेट, राजा जी, नंदा देवी, गंगोत्री, गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान, केदारनाथ, बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य, फूलों की घाटी स्वर्ग है तो आइये हम बताते है आपको कैसे पहुंचे उत्तराखंड ?

हवाई मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे उत्तराखंड (How to Reach Uttarakhand By Air ) -

उत्तराखंड राज्य मैं तीन हवाई अड्डे है पहला जॉली ग्रांट एयरपोर्ट जहाँ देश के प्रमुख हवाई अड्डों से सीधी और वाया उड़ाने उपलब्ध है और उत्तराखंड का एकमात्र निरंतर उड़ानों वाला हवाई अड्डा है, दूसरा एयरपोर्ट पंत नगर है जहा सिमित उड़ाने उपलब्ध है देश के दूसरे शहरो से सभी उड़ाने वाया देहरादून उपलब्ध रहती है, तीसरा एयरपोर्ट नैनीसैनी हवाई अड्डा पिथौरागढ़ है जिसका हाल ही मैं सञ्चालन शुरू हुआ है देहरादून से हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू की गयी है

रेल मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे उत्तराखंड (How to Reach Uttarakhand By Train) -

उत्तराखंड रेलमार्ग से अच्छी तरह से कई सुपर फ़ास्ट ट्रैन, शताब्दी ट्रेनों, कई एक्सप्रेस मेल और पैसेंजर (लोकल) ट्रेनों से देश के कई बड़े शहरो से जुड़ा हुआ है उत्तराखंड मैं कई बड़े छोटे लगभग १६-२० रेलवे स्टेशन है जिनमे प्रमुख रेलवे स्टेशन है - हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, काठगोदाम, रुद्रपुर, टनकपुर, पंतनगर, कोटद्वार, ये सभी स्टेशन पर्यटन स्थली और तीर्थ स्थलों को देश के अन्य राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, कोलकाता, गुजरात, जम्मू कश्मीर आदि से जोड़ते है जहाँ से सीधी ट्रेनें उपलब्ध है।


सड़क मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे उत्तराखंड (How to Reach Uttarakhand By Road)-

उत्तराखंड सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, (Total NH in Uttarakhand) उत्तराखंड मैं लगभग 3000 किमी के NH है, जोकि NH7, NH9, NH107, NH707/707A, NH307, NH109/109D, NH309/309A, NH134, NH34, NH334/334A, NH534, NH534, NH734, NH344, NH731K है, और अच्छी तरह से राज्य को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ते हैं। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों से उत्तराखंड की यात्रा के लिए नियमित बस सेवाएं (निजी, डीलक्स, राज्य या अन्य) भी उपलब्ध हैं सड़क मार्ग द्वारा टेक्सी और व्यक्तिगत साधनों से आसानी से पहुंच सकते है


कैसे पहुंचे दिल्ली से उत्तराखंड के प्रसिद्ध स्थानों तक (How To Reach Uttarakhand Famous Places From Delhi) 

हवाई मार्ग से (How To Reach Uttarakhand By Air From Delhi)-

उत्तराखंड के प्रमुख एयरपोर्ट जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए दिल्ली से नियमित उडान सेवा उपलब्ध है जॉलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून बस स्टैंड से 29 किमी, ऋषिकेश से 17 किमी, हरिद्वार से 40 किमी, मसूरी से 60 किमी, नैनीताल से 260 किमी की दुरी पर स्थित है।

रेल मार्ग द्वारा (How To Reach Uttarakhand By Train From Delhi

उत्तराखंड के लिए दिल्ली से नियमित रेल सेवा उपलब्ध है और कई ट्रेने दिल्ली से उत्तराखंड के लिए संचालित की जाती है, 
दिल्ली से देहरादून के लिए ट्रेनें (How to Reach Delhi to Dehradun By Train) - देहरादून जनशताब्दी, देहरादून शताब्दी, नंदा देवी एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस। 
दिल्ली से हरिद्वार/ऋषिकेश के लिए ट्रेनें (How to Reach Delhi to Haridwar By Train) - देहरादून की सारी ट्रेनें वाया हरिद्वार के अलावा उज्जैनी एक्सप्रेस, बान्द्रा हरिद्वार एक्सप्रेस।  
दिल्ली से काठगोदाम (How to Reach Delhi to Kathgodam By Train) - क्रांति एक्सप्रेस, काठगोदाम जनसम्पर्क, 
दिल्ली से कोटद्वार (How to Reach Delhi to Kotdwar By Train) - सिद्धबली एक्सप्रेस,
दिल्ली से टनकपुर (How to Reach Delhi to Tanakpur By Train)- पूर्णागिरि एक्सप्रेस,

सड़क मार्ग द्वारा (How To Reach Uttarakhand By Road From Delhi)  

दिल्ली से उत्तराखंड सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दिल्ली से उत्तराखंड परिवहन निगम उत्तराखंड के प्रमुख स्थानों से लिए सार्वजानिक परिवहन सेवा उपलब्ध रहती है,
दिल्ली से बद्रीनाथ (How To Reach Badrinath By Road From Delhi) - NH334 और NH7 से, दुरी 537 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - मुजफरनगर - रुड़की - हरिद्वार - ऋषिकेश - देवप्रयाग - श्रीनगर - रुद्रप्रयाग - जोशीमठ - बद्रीनाथ धाम)।
दिल्ली से केदारनाथ (How To Reach Kedarnath By Road From Delhi) - NH334 और NH7 से, दुरी 450 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - मुजफरनगर - रुड़की - हरिद्वार - ऋषिकेश - देवप्रयाग - श्रीनगर - रुद्रप्रयाग - सोनप्रयाग - केदारनाथ धाम)।
दिल्ली से गंगोत्री (How To Reach Gangotri By Road From Delhi) - NH334 और NH34 से, दुरी 496 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - मुजफरनगर - रुड़की - हरिद्वार - ऋषिकेश - टिहरी - चिन्यालीसौड़ - भटवाड़ी - हर्षिल - गंगोत्री धाम)।
दिल्ली से यमुनोत्री (How To Reach Kedarnath By Road From Delhi) - NH334 और NH34 से, दुरी 479 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - मुजफरनगर-रुड़की-हरिद्वार-ऋषिकेश-टिहरी-चिन्यालीसौड़-बड़कोट-बीफ-यमुनोत्री धाम)।
दिल्ली से देहरादून (How To Reach Dehradun By Road From Delhi) - NH334 से, दुरी 261 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - मुजफरनगर - रुड़की - भगवानपुर - देहरादून)।
दिल्ली से मसूरी (How To Reach Mussoorie By Road From Delhi) - NH334 और NH307  से, दुरी 295 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - मुजफरनगर-रुड़की-भगवानपुर-देहरादून-मसूरी)।
दिल्ली से हरिद्वार (How To Reach Haridwar By Road From Delhi) - NH334 से, दुरी 222 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - मुजफरनगर - रुड़की - हरिद्वार)।
दिल्ली से ऋषिकेश (How To Reach Rishikesh By Road From Delhi) - NH334 से, दुरी 246 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - मुजफरनगर - रुड़की - हरिद्वार - ऋषिकेश)।
दिल्ली से नीलकंठ (How To Reach Neelkanth Mahadev Temple By Road From Delhi) -  NH334 से, दुरी 271 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - मुजफरनगर - रुड़की - हरिद्वार - ऋषिकेश - नीलकंठ)। 
दिल्ली से लैंसडाउन (How To Reach Kotdwar By Road From Delhi) -  NH34 से, दुरी 253 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - बिजनौर-नजीबाबाद-कोटद्वार-लैंसडाउन)।
दिल्ली से कोटद्वार (How To Reach Kotdwar By Road From Delhi) - NH34 से, दुरी 224 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - बिजनौर - नजीबाबाद - कोटद्वार)।
दिल्ली से पौड़ी गढ़वाल (How To Reach Pauri Garhwal By Road From Delhi) -  NH34 और NH534 से, दुरी 308 कि.मी. (दिल्ली - मेरठ - बिजनौर - नजीबाबाद - कोटद्वार - सतपुली - पौड़ी गढ़वाल)। 
दिल्ली से नैनीताल (How To Reach Nainital By Road From Delhi) - NH9 से, दुरी 303 कि.मी. (दिल्ली - हापुड़ - मुरादाबाद - रामपुर - बाजपुर - नैनीताल)।
दिल्ली से हल्द्वानी (How To Reach Haldwani By Road From Delhi) - NH9 से, दुरी 275 कि.मी. (दिल्ली - हापुड़ - मुरादाबाद - रामपुर - बिलासपुर - रुद्रपुर - नैनीताल)।
दिल्ली से हल्द्वानी (How To Reach Haldwani By Road From Delhi) - NH9 से, दुरी 335 कि.मी. (दिल्ली - हापुड़ - मुरादाबाद - रामपुर - बिलासपुर - रुद्रपुर - टनकपुर)।
दिल्ली से रानीखेत (How To Reach Ranikhet By Road From Delhi) - NH9 से, दुरी 356 कि.मी. (दिल्ली - हापुड़ - मुरादाबाद - रामपुर - बिलासपुर - रुद्रपुर - नैनीताल - रानीखेत)।
दिल्ली से पिथौरागढ़ (How To Reach Pithoragarh By Road From Delhi) - NH9 से, दुरी 481 कि.मी. (दिल्ली - हापुड़ - मुरादाबाद - रामपुर - बिलासपुर - रुद्रपुर - टनकपुर - चम्पावत - पिथौरागढ़)।



इसे भी पढ़ें - Popular Tourist Place of Uttarakhand (उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल)


Tags : #How to reach uttarakhand, #How to reach uttarakhand from delhi, #How to reach badrinath uttarakhand, #How to reach kedarnath uttarakhand, #How to reach gangotri uttarakhand, #how to reach yamunotri uttarakhand, #how to reach rishikesh, #how to reach haridwar, #how to reach dehradun, #how to reach nainital, #how to reach mussooriee, #how to reach haldwani, #how to reach ranikhet,

No comments:

Post a Comment