नवीनतम अद्यतन

September 7, 2021

उपनल (UPNL) नाम तो सुना ही होगा, क्यों और कब बना.....

उपनल (UPNL)

(What is UPNL)


उपनल (UPNL) नाम तो सुना ही होगा उत्तराखंड मैं हमेशा चर्चाओं मैं रहता है, आप लोगो को पता है क्या है उपनल, कैसे काम करता है, क्यों और कब बना, तो आइये जानते है उपनल के बारे मै।।।।।।  

UPNL - Uttarakhand Purv Sainik Kalyan Nigam Limited

क्यों और कब बना उपनल (UPNL)

उत्तराखण्ड के १० मैं से ८ परिवार मैं एक सैनिक / अर्ध सैनिक जरूर होता है, जहां हर साल बडी संख्या में सैनिक सेवानिवृत होते है, जिनका पुनर्वासन एवं कल्याण केन्द्र एवं राज्य सरकार के लिए एक बडी चुनौती है। इसके लिए जहां निदेशालय सैनिक कल्याण के माध्यम से विविध कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा जाती है, उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल) (UPNL - Uttarakhand Purv Sainik Kalyan Nigam Limited), उत्तराखण्ड राज्य का एक सार्वजनिक उपक्रम है, पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल)  का कार्य मुख्य रूप से पूर्व सैनिकों / अर्ध सैनिकों एवं उनके आश्रितों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराकर पुनर्वासन का कार्य करना है, उपनल की स्थापना 01 मार्च 2004 को उत्तरांचल पूर्व सैनिक कल्याण लि0 (उपसुल) के रूप में हुई थी। तत्पश्चात् दिनांक 31 जनवरी 2007 से उपसुल को निगम बनाते हुए इसका नाम "उपनल" (UPNL - Uttarakhand Purv Sainik Kalyan Nigam Limited) किया गया। उपनल, भारतीय कम्पनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत रजिस्टर्ड है। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के पुर्नवास एवं पुन: रोजगार के लिए निरंतर नये और बेहतर प्रयास करना तथा उनके आश्रितों को उपयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार /स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना

उपनल, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिसेटलमेन्ट (DGR), भारत सरकार के अन्तर्गत रजिस्टर्ड आउटसोर्सिंग एजेन्सी है। वर्तमान में लगभग तीन हजार पूर्व सैनिकों को सम्पूर्ण भारत में उपनल द्वारा विभिन्न सिक्योरटी अनुबंध के लिए तैनात किया गया हैं। उपनल, उत्तराखण्ड सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण आउटसोर्सिंग एजेंसी है। जिसके द्वारा लगभग 22 हजार कर्मचारियों को उत्तराखण्ड सरकार के आदेश मे प्रमाणित दिशाओं और संदर्भित शर्तों के अनुसार नियुक्त किया गया है। रोजगार सृजन के लिए उद्यमिता विकास वर्तमान के अन्तर्गत छ: कोरियर ऐजेंसियॉ राज्य में संचालित हैं, जिन्हें ESM द्वारा संपादित किया जा रहा है। निकट भविष्य में ऐसी अधिक परियोजनाएं प्रस्तावित है।

कौन होता है इसके निदेशक मंडल मैं----

उपनल का कार्य निदेशक मण्डल द्वारा नियन्त्रित होता है व शासन के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। उपनल के संचालन हेतु निदेशक मण्डल का गठन किया गया है, जो कि निम्नवत हैं ।
  • अध्यक्ष, उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल), पदेन।
  • अ​तिरिक्त प्रमुख सचिव, पदेन।
  • प्रमुख सचिव, वन एवं ग्राम्य विकास आयुक्त, उत्तराखण्ड शासन, पदेन।
  • प्रमुख सचिव, सैनिक कल्याण, उत्तरॉखण्ड शासन पदेन।
  • सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तराखण्ड शासन पदेन।
  • अपर सचिव, वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन पदेन।
  • अपर सचिव, श्रम विभाग, उत्तराखण्ड शासन पदेन।
  • तीन पूर्व सैन्य अधिकारी। , पदेन।
  • प्रबन्ध निदेशक, उपनल, पदेन।

कैसे करे आवेदन (How to Register for UPNL) -

आवेदन करने के लिए निचे दिए हुये लिंक्स पर जाए।।।

ESM & DEPENDENTS (पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित) - https://upnl.co.in/enrEsmdep.aspx
EX-PARAMILITARY PERSONNEL & DEPENDENTS (पूर्व अर्द्धसैनिक एवं उनके आश्रित) - https://upnl.co.in/enrPardep.aspx
EX-UPNL (पूर्व उपनल कर्मचारी) - https://upnl.co.in/enrExupnl.aspx
MIGRANT (उत्तराखण्ड के प्रवासी) - https://upnl.co.in/enrMigrant.aspx
CIVILIANS (अन्य) - https://upnl.co.in/enrCivilians.aspx


संपर्क सूत्र (Contact Information UPNL) -

मुख्य कार्यलय - 
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड 
अंडमान रोड, गढ़ी कैंट, देहरादून, उत्तराखंड, इंडिया. [पिनकोड-248001]
फ़ोन: 0135-2750178, फैक्स: 0135-2754041, ईमेल: rpo@upnl.co.in, info@upnl.co.in

आर पी ओ   हल्द्वानी
उत्तराखंड  पूर्व  सैनिक  कल्याण  निगम  लिमिटेड 
नियर E.N.T हॉस्पिटल,गली न 1A, हिमगिरि, आदर्श  नगर  कॉलोनी, पिली  कोठी, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी उत्तराखंड. [पिनकोड-263139]
फ़ोन : 05946-263196, ईमेल: upnl_haldwani@rediffmail.com



No comments:

Post a Comment