नवीनतम अद्यतन

October 6, 2021

Auli Hill Station-Ski Resort of India, Joshimath, Chamoli, Uttarakhand (औली हिल स्टेशन - स्की रिज़ॉर्ट)

औली हिल स्टेशन - स्की रिज़ॉर्ट 
Auli Hill Station-Ski Resort of India, Chamoli, Uttarakhand
Auli Hill Station Ski Resort of India

भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले मैं जोशीमठ से १४ किमी दुरी पर समुद्र तल से 2505 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन औली जो की भारत के स्की रिसॉर्ट के रूप में एक लोकप्रिय शीतकालीन पर्यटन स्थल है, जो अपनी बर्फीली ढलानों के लिए जाना जाने वाले औली में वह सब कुछ है जो एक पर्यटक यहाँ आकर देखना चाहता है हिमालय के दृश्य, मीडोज, साहसिक गतिविधियों, रोमांटिक नज़ारे, केबल कारों / रोपवे और बहुत कुछ। बर्फ से ढकी चोटियों से लेकर लकड़ी की झोपड़ियों तक औली एक सुन्दर मनमोहक यूरोपीय गांव से कम नहीं है जो अर्धचंद्राकार हिमालय का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। इसे औली बुग्याल (Auli Bugyal) भी कहा जाता है, गढ़वाली भाषा में बुग्याल का अर्थ पर्वतीय घास (दूब जैसी घास) से ढका मैदान होता है जो कुछ क्षेत्र मैं फैला हुआ हुआ खाली मैदान होता है। औली से माँ नंदा देवी, माना पर्वत और कामत जैसे ऊंचे बर्फ से ढके हिमालय की चोटियों का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। औली की ढलान पेशेवर और शौकिया स्कीयर के लिए दिल को छू लेने वाला अनुभव प्रदान करती है। 

क्यों है प्रसिद्ध औली (Why Auli-Ski Resort is Famous) 

गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) और उत्तराखंड पर्यटन विभाग, भारत में स्कीइंग को बढ़ावा देने के लिए औली में शीतकालीन खेलों का आयोजन भी करता है। यहाँ की ढलानें देवदार और ओक के जंगलों से ढकी हुई हैं, जो सर्द हवाओं के वेग को कम करके स्कीयर की मदद करती हैं। यह सभी साहसिक स्कीयरों और सर्दियों में साहसिक खेल प्रेमियोँ के लिए एक आदर्श स्थान है। उत्तराखंड में औली को 2011 में पहले दक्षिण एशियाई शीतकालीन खेलों की मेजबानी करने का सम्मान मिला है। इन खेलों की मेजबानी करने वाले फ्रांसीसी और ऑस्ट्रियाई विशेषज्ञों ने औली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्की रिसॉर्ट के रूप में संबोधित किया था। यहाँ पर स्की करना भी सिखाया जाता है। गढ़वाल मण्डल विकास निगम (GMVN) ने यहाँ स्की सिखाने की व्यवस्था की हई है। मण्डल (GMVN) द्वारा 7 दिन की नॉन-सर्टिफिकेट और 14 दिन की सर्टिफिकेट ट्रेनिंग भी दी जाती है। यह ट्रेनिंग हर वर्ष जनवरी-मार्च में दी जाती है। आप निश्चित रूप से इस कोर्स को पसंद करेंगे क्योंकि पर्यटकों के लिए विशेष प्रावधान हैं। पर हाँ स्की करने के लिए आपको चार्ज देना होता है

औली में रूकने के लिए क्ल्फि टॉप रिसोर्ट सबसे अच्छा स्थान है। यहाँ से नंदा देवी, त्रिशूल, कमेत, माना पर्वत, दूनागिरी, बैठातोली और नीलकंठ का बहुत ही सुन्दर दृश्य दिखाई देता है। इसमें 46 कमरे हैं। यह स्की क्षेत्र की ढलान पर टावर न. 8 के नीचे स्थित है। यहाँ पर खाने-पीने की अच्छी सुविधा है। यह चारों तरफ से बर्फ से घिरा हुआ है। जोशीनाथ से जी.एम.वी.एन. तक केबल कार की अच्छी सुविधा है। अगर कार से यात्रा करनी हो तो कार को बहुत ही सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए। इसके अलावा केबल कार भी अच्छा विकल्प है। स्की के शौकीन लोगों के लिए औली स्वर्ग है। जो पर्यटक स्की नहीं करना चाहते और जल्दी थक जाते हैं वह भी औली की सुन्दरता का आनंद ले सकते हैं। समय व्यतीत करने के लिए उन्हें अपने साथ कुछ रोचक किताबें लानी चाहिए, यहाँ एक रिसोर्ट भी है जो स्किइंग के अलावा रॉक क्लाइम्बिंग, फॉरस्ट कैम्पिंग और घोड़े की सवारी आदि की व्यवस्था करता है। इन सबके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते है। इसके अलावा इसमें एक रेस्तरां और कैफे भी है। जो पर्यटक ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, औली में उनके लिए जी.एम.वी.एन. स्किंग और टूरिस्ट रिसोर्ट सबसे बेहतर विकल्प है। यह 9,500 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ ठहरने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहाँ से बर्फ की सुन्दर चोटियों का सुन्दर नजारा देखा जा सकता है। यह मुख्य सड़क मार्ग के बिल्कुल पास है। इस रिसोर्ट में लकड़ी की बनी 16 झोपड़ियाँ, सोने के लिए 3 सराय जिसमें 42 बेड हैं, स्की कराने की व्यवस्था, वातानुकूलित और गर्म पानी की सुविधा है। यहाँ भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस का स्की स्कूल है। पर्यटकों को इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके अलावा यहाँ पर जंगलों में भी घूमा जा सकता है। इन जंगलों में खूबसूरत बलतु और कॉनीफर के वृक्ष पाए जाते हैं।


यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लोकप्रिय देवी मंदिर (Famous Devi Temples in Uttarakhand)


क्या है खास औली मैं (What is Special in Auli) - 

औली प्रकृति और साहसिक खेल प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। बर्फ से ढके पहाड़, बुग्याल, ढलानों पर देवदार व् औक के पेड़ों से ढकी बर्फ वाली पहाड़िया, क्या है खास औली मैं -  

स्कीइंग (Skying) -  औली में स्कीइंग पर्यटको के बीच सबसे अधिक पसंद की जाने वाली शीतकालीन गतिविधियों में से एक है, भारत में केवल कुछ ही स्की रिसॉर्ट मौजूद हैं और औली उनमें से एक है, 

ट्रेकिंग और कैम्पिंग (Tracking and Camping) - औली से ट्रेकिंग के भी कई विकल्प हैं। ट्रेकिंग पर्यटकों के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि औली मैं कई ट्रेकिंग मार्ग हैं। ये ट्रेक आकर्षक घास के मैदानों से भरे, हरे-भरे चरागाहों, नालों और हरी-भरी घाटियों से होकर गुजरते हैं। कुछ ट्रेक छोटे भी हैं जबकि अन्य को पूरा करने में एक सप्ताह से अधिक समय भी लगता है। कुछ ट्रैक जो की एक दिन में पूरे किये जा सकता है: औली - गोर्सन (7 किमी), गोर्सन - ताली (6 किमी) और खुलारा - तपोवन (9 किमी) है।
केबल कार की सवारी (रोपवे) (Cable Car / Ropeway) - यदि आप स्की करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको केबल कार लेनी होगी। लगभग सभी स्की गंतव्य एक केबल कार से जुड़े हुए हैं और यह औली में यात्रा करने के अद्भुत अनुभव देते है। आप रोपवे से सवारी करते हुए आस पास के उत्कृष्ट दृश्य देखेंगे और अपनी यात्रा का अत्यधिक आनंद लेंगे।
औली कृत्रिम झील (Auli Artificial Lake) - औली कृतिम झील दुनिया की सबसे ऊंची कृत्रिम झील में से एक है, औली कृत्रिम झील अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक शांत और शांतिपूर्ण जगह प्रदान करती है। झील की पृष्ठभूमि और आसपास के वातावरण में हिमालय का एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। 
एक्सप्लोर करें (Explore Auli) -  एडवेंचर्स के अलावा, आप अपना समय औली घूमने में बिता सकते हैं। बहुत सुन्दर स्थानीय गाँवों मैं घूमें, लोकप्रिय स्थानों पर जाएँ और स्थानीय संस्कृति सीखें, स्थानीय लोगों से बात करें और ताजी औली की हवा में साँस लें, और भूल जांयें शहर की भागदौङ भरी घुटनभरी जिंदगी को।  
हेलीकॉप्टर हिमालय दर्शन - उत्तराखंड का पर्यटन विभाग औली में पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से हिमालय दर्शन की सेवा शुरू की है जिसमे 10-12 मिनट यात्रा मैं हेलीकॉप्टर द्वारा हिमालय की यात्रा कर सकते है।     

कैसे पहुंचे (How to Reach Auli, Joshimath)- 

हवाई मार्ग से (By Air) - औली के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट का नाम जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है, जो की यहाँ से लगभग २६६ किमी दुरी पर है। वह से सड़क मार्ग द्वारा यहाँ पंहुचा जा सकता है। 
रेल मार्ग से (By Train) - ऋषिकेश / हरिद्वार रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जो की यहाँ से २६४  किमी की दुरी पर स्थित है।  
सड़क मार्ग से (By Road) - ऋषिकेश से लगभग २५० किमी की दुरी पर स्थित है जोशीमठ, जहाँ से १४ किमी की दुरी पर स्थित है औली, ऋषिकेश से जोशीमठ के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपल्वध है, जोशीमठ से लोकल टेक्सी द्वारा औली पंहुचा जा सकता है।  


कब आना चाहिए (Best Time to Auli-The Ski Resort off India)

वैसे तो औली मैं पूरे साल कभी भी दौरा करना आनंदमय होता है, लेकिन औली अपने स्कीइंग और बर्फ से ढके हुए सुन्दर पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए नवंबर से मार्च तक सर्दियों के महीने मैं औली की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है।


औली का मैप (Map of Auli-The Ski Resort off India)



यह भी पढ़ें - Popular Tourist Place of Uttarakhand (उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल)


#auli uttarakhand temperature, #auli uttarakhand weather, #auli uttarakhand best time to visit, #auli uttarakhand distance from delhi, #auli uttarakhand tourism, #auli uttarakhand package, #auli uttarakhand places to visit, #auli uttarakhand hotels, #auli uttarakhand images, #delhi to auli uttarakhand #delhi to auli uttarakhand bus, #best time to visit auli uttarakhand, #delhi to auli uttarakhand train, #weather auli uttarakhand, #how to visit auli uttarakhand, #hotels in auli uttarakhand, #places to visit in auli uttarakhand, #delhi to auli uttarakhand flight, #how to reach auli uttarakhand from delhi, #auli hill station uttarakhand, #auli in uttarakhand map

No comments:

Post a Comment